जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे आदेश चौहान- राजेंद्र सिंह नेगी वरिष्ठ भाजपा नेता


जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे आदेश चौहान – राजेंद्र सिंह नेगी
वरिष्ठ भाजपा नेता
हरिद्वार, 28 जनवरी। भाजपा नेता राजेंद्र सिंह नेगी ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों को पार्टी की रीति नीति तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। लोगों ने भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान को सहयोग देने का संकल्प लिया। इस दौरान राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा ही विकास कर सकती है। केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक आदेश चौहान के प्रयासों से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। उनकी विकास परक सोच को देखते हुए विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें अपना आशीर्वाद अवश्य प्रदान करेगी।

