बस हादसे पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने जताया दुख
1 min read

बस हादसे पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने जताया दुख
हरिद्वार, 5 अक्टूबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषदएवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने बारातियों से भरी बस खाई में गिरने और उत्तरकाशी में हिमस्खलन की घटना को लेकर दुख जताया और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बीरोंखाल मार्ग पर लालढांग से जारी रही बारातियों से भरी बस खाई में गिरने की और उत्तरकाशी में हिमस्खलन की घटना पर दुख जताते हुए श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि घटना बेहद ही दुखदाई है। अभी तक कई लोगों की मौत होने की जानकारी मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटना को लेकर निगरानी रख रहे हैं। पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित तमाम बचाव दल बचाव कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले पथरी में एक साथ कई लोगों की मौत की घटना से अभी उबर भी नहीं पाए थे कि। अब फिर से इतनी झकझोर कर रख देने वाली घटना घटित हो गई। उन्होंने कहा कि ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं घायलों को जल्द स्वस्थ करें।






