September 29, 2023

Haridwar Lokmat

All News In Seconds

कांग्रेस पार्षदों ने की नगर निगम की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

1 min read

पंडित दिव्यांश शर्मा स्वतन्त्र पत्रकार हरिद्वार, 1 मार्च। कांग्रेस पार्षद दल ने मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर नगर निगम की भूमि से प्रेम प्रकाश आश्रम का कब्जा हटाने की मांग की है। कब्जा नहीं हटाए जाने पर पार्षदों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी। बुधवार को कांग्रेस पार्षद सुहेल अख्तर, मेहरबान खान, उदयवीर सिंह, मौ.जफर अब्बासी, महावीर वशिष्ठ, पार्षद प्रतिनिधि शौकीन गौड़ एवं पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि प्रेम प्रकाश आश्रम के सामने स्थित नगर निगम की भूमि पर चारों और टीनशेड लगाकर आश्रम द्वारा अतिक्रमण किया गया है। निगम की भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए ताकि भूमि का नगर निगम हित में उपयोग किया जा सके। पार्षद सुहेल अख्तर ने कहा कि सौन्दर्यकरण के नाम पर प्रेम प्रकाश आश्रम ने नगर निगम की उक्त भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। बोर्ड बैठक में इसका विरोध किया गया था। इसके बावजूद कब्जे को नहीं हटाया जा रहा है। भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर आश्रम प्रबंधन के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए। पार्षद उदयवीर सिंह चैहान एवं महावीर वशिष्ठ ने कहा कि कुछ भाजपा पार्षद आश्रम द्वारा किए गए अतिक्रमण को जायज बताते हुए नगर निगम के हितों को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। पार्षद मेहरबान खान, जफर अब्बासी, पार्षद प्रतिनिधि शौकीन गोड़ व पुनीत कुमार ने कहा कि नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करते हुए भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाना चाहिए। यदि निगम अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नहीं करता है तो धरना, प्रदर्शन, आंदंोलन किया जाएगा।

PROMO OF DEV GANGA REAL ESTATE HARIDWAR PROPERTIES
DETAILS OF HARIDWAR PROPERTIES हरिद्वार शहर की प्रॉपर्टी का विवरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Williams Technologies | Newsphere by AF themes.