दर्जनों मुस्लिम युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता
1 min read

दर्जनों मुस्लिम युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने की पार्षद हारून खान की प्रशंसा
हरिद्वार, 1 जुलाई। नगर निगम पार्षद हारून खान के संयोजन में दो दर्जन मुस्लिम युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर भाजपा में शामिल हुए युवाओं का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास नीति पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा परिवार से जुड़ रहे हैं। पार्षद हारून खान के नेतृत्व में भाजपा परिवार का हिस्सा बने युवााओं के आने से ज्वालापुर क्षेत्र में भाजपा और मजबूत होगी। मदन कौशिक ने कहा कि उपनगरी के वार्डो की समस्याओं का निदान बिना भेदभाव के किया जा रहा है। सड़कें बिजली पानी, सीवर की समस्या का समाधान भी निरंतर राज्य की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं को गुमराह करने का काम कर रही है। युवाओं का कांग्रेस के प्रति नकारात्मक रवैया बन रहा है। जिसके चलते युवा वर्ग भाजपा की रीति नीतियों से प्रभावित है। पार्षद हारून ने कहा कि भाजपा में ही समाज के सभी वर्गो के हित सुरक्षित हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। युवा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं। जनता के बीच जाकर पार्टी की रीति नीतियों का प्रचार करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल कर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएगी। इस दौरान रहमान अंसारी, शहादत अंसारी, मुख्तयार खान, चांद खान, गुड्डु खान, शब्बू खान, समीर खान, कुर्बान खान, अमन, सैफ अंसारी, समीर अंसारी, शाहिद अंसारी, फैजान अंसारी, इसरार अंसारी, ताहिर अंसारी, नासिर अंसारी, आदिल अंसारी, राव रोहिल, गुलशेर, लवीश खान, लक्की अली आदि मौजूद रहे।





