हरिद्वार कुंभ मेला 2027: 12 करोड़ से ज्यादा के निर्माण कार्य शुरू, एआई तकनीक से होगा क्राउड और ट्रैफिक कंट्रोल

पंडित दिव्यांश शर्मा स्वतन्त्र पत्रकार
हरिद्वार, 11 फरवरी ।
हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। मेला प्रशासन ने 12 करोड़ से ज्यादा के निर्माण कार्यों की शुरुआत कर दी है, जिनमें से 22 निर्माण कार्य फिलहाल धरातल पर चल रहे हैं। इस बार कुंभ मेले में मेला प्रशासन क्राउड कंट्रोल और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए एआई तकनीक का भी इस्तेमाल करने जा रहा है। जिसके लिए हरिद्वार स्थित मौजूद मेला कंट्रोल रूम का विस्तार करने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा गया है।



