हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, कातिल दोस्त गिरफ्तार

पंडित दिव्यांश शर्मा स्वतन्त्र पत्रकार हरिद्वार, 11 फरवरी। हरिद्वार पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए कातिल दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने दोस्त की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने उसकी बहनों पर गंदी टिप्पणी की थी। मथुरा से गिरफ्तार आरोपी अरविंद उर्फ शिवम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने और मृतक कुनाल ने 6 फरवरी की रात साथ बैठकर शराब पी थी। नशे की हालत में कुनाल ने उसकी बहनों पर गंदे लांछन लगाने शुरू कर दिए और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विवाद बढ़ने पर कुनाल ने अरविंद को थप्पड़ मारे, जिसके बाद गुस्से में आकर अरविंद ने पास पड़े भारी पत्थर से कुनाल के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी के पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस टीम में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी सफलता के लिए प्रशंसा मिली है।






