October 2, 2023

Haridwar Lokmat

All News In Seconds

हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड की ओर से कांगड़ी में ग्रामीणों में बांटे गए साबुन

हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड की ओर से कांगड़ी में ग्रामीणों में बांटे गए साबुन
हरिद्वार, 12 मई। हिन्दुस्तान लीवर लिमिटेड के एचआर एग्जयूकीटिव परितोष भदोरिया के सौजन्य से कांगड़ी ग्राम में ग्रामीणों को साबुन वितरित किए गए। इस दौरान भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुशांत पाल व सुनील प्रजापति, ग्राम प्रधान राजेश, विपुल पाल, सुनील पाल आदि ने सहयोग किया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों को कोरोना वायरस के बचने के उपायों की भी जानकारी दी गयी। एचआर एग्जीक्यूटीव परितोष भदौरिया ने कहा कि हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में हाथों को धोने के लिए साबुन के साथ साथ सेनेटाइजर व मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं। कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने घरों में रहकर परिवार की सुरक्षा करें। कोरोना वायरस का फिलहाल कोई उपचार नहीं होने के कारण जागरूकता व सतर्कता अपनाकर ही इससे बचा जा सकता है। इसलिए लाॅकडाउन का पालन करते हुए घरों में रहें। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुशांत पाल ने कहा कि सेवा कार्यो से ही लाॅकडाउन को सफल बनाया जा सकता है। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए लोग अपने घरों में रहकर कोरोना वायरस से बच सकते हैं। प्रदेश सरकार लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर अनेकों सेवा के कार्य भी कर रही है। खाद्य सामग्री गरीब निर्धन परिवारों को समान रूप से वितरित की जा रही है। हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड के माध्यम से ग्रामीणों को जरूरी वस्तुएं वितरित की जा रही हैं। अपने आसपास साफ सफाई के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों की समस्याओं के निस्तारण भाजपा के जनप्रतिनिधि भी लगातार कर रहे हैं। सुनील प्रजापति ने कहा कि मानव सेवा के लिए बढ़चढ़ कर सभी को सहयोग करना चाहिए। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जागरूकता ही जरूरी है। हाथों को बार बार धोना चाहिए। सेनेटाइजर, मास्क, हाथों के ग्लब्स आदि का भी इस्तेमाल सभी को करना चाहिए। ग्राम प्रधान राजेश ने एचआर परितोष का आभार जताया।

ग्रामीणों को साबुन वितरित करते हुए
हरिद्वार शहर की प्रमुख खबरें
बहुत जल्द शुरू हो रहा है हरिद्वार शहर का अपना धार्मिक चैनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Williams Technologies | Newsphere by AF themes.