June 1, 2023

Haridwar Lokmat

All News In Seconds

गुरू ही शिष्यों को जीवन जीने की कला सिखाते हैं-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

1 min read

गुरू ही शिष्यों को जीवन जीने की कला सिखाते हैं-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
हरिद्वार, 13 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पर्व पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के मां मनसा देवी चरण पादुका परिसर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरु अपने शिष्यों को सदमार्ग पर चलाकर उनको श्रद्धावान, ज्ञानवान, यशवान बनाकर एक अच्छे समाज की स्थापना करते हैं। उन्होंने कहा कि सदगुरुदेव ही अपने शिष्यों को जीवन जीने की कला सिखाते हैं। उनके जीवन से कष्टों को समाप्त कर जीवन का कल्याण करते हैं। हमें अपने सदगुरुदेव की आज्ञा को अपने जीवन में उतार कर जीवन के अंधकार को समाप्त कर प्रकाशमान करना चाहिए। इस अवसर पर कावड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालु भक्तों का देवभूमि हरिद्वार में स्वागत करते हुए उन्होंने श्रद्धालु कांवड़ियों से आह्वान किया कि कांवड़ यात्रा करते समय पतित पावनी मां गंगा व तीर्थ नगरी हरिद्वार की मान मर्यादा को ध्यान में रखते हुए तीर्थ नगरी में नशे का सेवन न करें और स्वच्छता को बनाए रखें। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि सभी कांवड़िए प्रेम पूर्वक कांवड़ यात्रा करे ओर किसी से अपशब्द और झगड़ा न करें। तभी भगवान भोलेनाथ आपसे खुश होंगे और आपको सुख शांति समृद्धि प्रदान करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख श्री पदम ने कहा कि हमें एक अच्छे समाज और देश की स्थापना के लिए समय-समय पर अपने सदगुरुदेव के बताए मार्ग पर चलकर समाज हित और देश हित में कार्य करते रहना चाहिए तभी हम एक अच्छे समाज और देश की परिकल्पना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सदगुरुदेव ही अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का कार्य करते हैं और अपने शिष्यों को यशवान कीर्तिवान बनाते है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि राजसत्ता को धर्मसत्ता की शरण में जाकर देश और राज्य की मंगल कामना करनी चाहिए तथा धर्म गुरुओं के बताए मार्ग पर चलकर राजसत्ता को स्थापित करना चाहिए। तभी हम स्वच्छ राजनीति को स्थापित कर सकते हैं। इस अवसर पर मां मनसा देवी मंदिर की ट्रस्टी इंदु गिरि, अनिल शर्मा, एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा, मनोज मंत्री, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल मिश्रा, शशि मिश्रा, हर्ष मिश्रा, महंत रोहित गिरि, अनिल गिरि, टीना टुटेजा, प्रतीक सूरी, सुंदर राठौर, विकास तिवारी, विदित शर्मा, भाजपा नेत्री अन्नू कक्कड़, पार्षद राजेश शर्मा, विश्व गुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के पदाधिकारियों ने भी गुरु पूर्णिमा के पर्व पर आशीर्वाद प्राप्त किया।

फोटो -श्रीमहंत रविन्द्रपुरी से आशीर्वाद लेते संघ नेता पदम व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Williams Technologies | Newsphere by AF themes.