May 31, 2023

Haridwar Lokmat

All News In Seconds

उत्तराखंड – यूपी के विकास की धुरी थे एनडी तिवारी-दीपा जोशी

हरिद्वार 18 अक्टूबर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से संपूर्ण भारतवर्ष में एक दर्जन से अधिक जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्रों के संस्थापक विकास पुरुष पंडित नारायण दत्त तिवारी का 95 वां जन्मदिन एवं द्वितीय निर्वाण दिवस के उपलक्ष में जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र की अध्यक्ष दीपा जोशी की अध्यक्षता में विकास दिवस के रुप में मनाते हुए विश्वकल्याण महायज्ञ तथा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भजन माला का आयोजन किया गया। भारत में उद्योग क्रांति के नव अन्वेषक तथा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के चैमुखी औद्योगिक विकास के संस्थापक पंडित नारायण दत्त तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए नारायण दत्त तिवारी यूथ हॉस्टल की अध्यक्ष दीपा जोशी ने कहा कि विकास व्यक्ति के सम्मान का सूचक होता है और पंडित नारायण दत्त तिवारी ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में विकास की जो बुनियाद रखी वह अनंत काल तक चिरस्थाई रहेगी। यूपी के नोएडा तथा उत्तराखंड में सिडकुल के संस्थापक को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि उनके सपनों को साकार करने के लिए इस संस्था में कंप्यूटर शिक्षा, नर्सरी टीचर ट्रेनिंग, ताइक्वांडो, क्रिकेट तथा जिमनास्टिक के साथ ही अनेकों सामाजिक गतिविधियों का संचालन वर्ष पर्यंत चलता रहता है। पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने पंडित नारायण दत्त तिवारी के केंद्रीय उद्योग मंत्री तथा यूपी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल को विकास का स्वर्णिम युग बताते हुए कहा कि जिस भारत का निर्माण करने में कांग्रेस ने पांच दशक तक जीतोड़ मेहनत की उसको आज बर्बाद किया जा रहा है और राष्ट्र के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अब जनता को स्वयं निर्णय लेना होगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा नेहरू युवा केंद्र के केयरटेकर पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने स्व.नारायण दत्त तिवारी के जीवन को विकास का स्वर्ण युग बताते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य के भविष्य निर्माता के रूप में उनका सदैव स्मरण किया जाएगा। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने उत्तराखंड में सिडकुल के संस्थापक को पुष्पांजलि के साथ नमन करते हुए कहा कि जिस उत्तराखंड को उन्होंनें औद्योगिक क्रांति से ओतप्रोत किया था। आज उन उद्योगों की स्थिति डांवाडोल हो रही है। जिसको सत्ता परिवर्तन होते ही संजीवनी प्रदान की जाएगी। इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों ने लोक कल्याण महायज्ञ का आयोजन कर पंडित नारायण दत्त तिवारी के सपने को साकार करने का संकल्प लिया तथा देश भक्ति के लोकगीतों के माध्यम से उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर संस्था के मंत्री सुखबीर सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष सिंह घई, संजय जोशी, धर्मेंद्र बिश्नोई, मिंटू पंजवानी, हिमांशु द्विवेदी, अंजू द्विवेदी, हरि सिंह चैहान, जितेंद्र सक्सेना, अरुण शर्मा, विनोद चौधरी, सीबी कर्नल, गोपाल कृष्ण, कमलजीत कौर, प्रियंका चौहान, महावीर वशिष्ठ, ओपी चौहान, मनोज महंत तथा अरविंद शर्मा सहित दर्जनों गणमान्य नागरिकों ने पंडित नारायण दत्त तिवारी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

बहुत जल्द शुरू हो रहा है हरिद्वार शहर का अपना धार्मिक चैनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Williams Technologies | Newsphere by AF themes.