June 1, 2023

Haridwar Lokmat

All News In Seconds

उपभोक्ताओं के अधिकारों को लेकर 24 दिसंबर को हरिद्वार से संपूर्ण प्रदेश में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा- डॉ मनु शिवपुरी

1 min read

पंडित दिव्यांश शर्मा स्वतन्त्र पत्रकार उपभोक्ताओं के अधिकारों को लेकर 24 दिसंबर को हरिद्वार से संपूर्ण प्रदेश में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा सरकार की नीतियों से प्रत्येक वर्ग को रूबरू कराया जाएगा।प्रेस को जारी बयान में अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष शिवपुरी ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए आगामी 24 दिसंबर को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला इकाई को जिम्मेदारियां सौंपी। जिला अध्यक्ष हरिद्वार संजीव चौधरी ने कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिला अध्यक्ष संजीव चौधरी व प्रदेश सचिव इंजीनियर अर्क शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक दायित्व का भी ध्यान रखना चाहिए। प्रदेश कोषाध्यक्ष रचित कुमार जिला उपाध्यक्ष तरुण शर्मा जिला प्रवक्ता एडवोकेट चेतन वर्माने कहा कि समाज के जरूरतमंद तबके की मदद के लिए भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन सदैव तत्पर है। सीए मृणाली शर्मा युवा समाजसेवी मनीष गुप्ता ने कहा की आज देश में उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी को आगे बढ़ाने और शिक्षा के क्षेत्र में सार्थक पहल की अति आवश्यकता है। देश प्रवक्ता पंडित दिव्यांश शर्मा ने कहा की संसाधनों तथा जानकारी के अभाव में कई बार उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन होता है। आज हमें अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की मुहिम को जन आंदोलन का रूप देना होगा। जागरूक समाज की समाज पर देश को नई दिशा दे सकता है। बैठक में मुख्य रूप से हर्षुल शर्मा, तन्मय गुप्ता, बादल अरोड़ा, आकाश भारद्वाज आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Williams Technologies | Newsphere by AF themes.