May 31, 2023

Haridwar Lokmat

All News In Seconds

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा तेजी से विकास- डॉ. मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान

1 min read

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा तेजी से विकास- डॉ. मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान हरिद्वार, 16 सितम्बर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ. मनु शिवपुरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देते हुए उनकी दीघार्यू की कामना की। मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए मनु शिवपुरी ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन करते हुए जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की राजनीति में नया आयाम स्थापित करते हुए भाजपा की लगातार दूसरी बार सरकार बनवाने में अहम भूमिका अदा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर शानदार उपलब्धियां हासिल कर रही है। भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार की जीरो टालरेंस नीति का पालन करते हुए लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।

DEV GANGA REAL ESTATE PROPERTY EXPERT’S – PROPERTY IN HARIDWAR CITY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Williams Technologies | Newsphere by AF themes.