May 30, 2023

Haridwar Lokmat

All News In Seconds

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई

1 min read

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई
भगवान श्री कृष्ण की कृपा से जल्द खत्म होगा कोरोना-स्वामी आलोक गिरी
हरिद्वार, 31 अगस्त। श्री बालाजी धाम सिद्धबली नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए धूमधाम से मनाई गई। बच्चों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर प्रबंधक स्वामी आलोक गिरी महाराज ने प्रस्तुति देने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। श्री बालाजी धाम सिद्धबली नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज और आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व प्रेम और समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण विष्णु भगवान के पूर्ण अवतार हैं। कान्हा से लेकर द्वारिकाधीश श्रीकृष्ण बनने तक भगवान श्रीकृष्ण ने बहुत कठिन सफर तय किया। पदम् सिंह ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। लेकिन कोरोना को देखते हुए गाइडलाइन का पालन करते हुए सूक्ष्म रूप से जन्माष्टमी मनाई गई। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी व नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के स्वामी आलोक गिरि महाराज ने बताया कि श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकी और भजनों पर बच्चों ने शानदार नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रात नौ बजे से लेकर भगवान कृष्ण के जन्म तक कार्यक्रम हुआ। इसके बाद छठी का पर्व भी मनाया गया। कहा कि भगवान श्री कृष्ण की कृपा से जल्द कोरोना महामारी से मुक्ति मिलेगी। कोरोना के चलते पिछले दो साल से जन्माष्टमी पर्व नहीं मनाया गया था। वर्तमान में स्थिति में सुधार होने पर स्थानीय भक्तों की मांग पर जन्माष्टमी पर्व सूक्ष्म रूप से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Williams Technologies | Newsphere by AF themes.