May 31, 2023

Haridwar Lokmat

All News In Seconds

मुख्यमंत्री ने ली संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह मदनदास देवी के स्वास्थ्य की जानकारी

मुख्यमंत्री ने ली संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह मदनदास देवी के स्वास्थ्य की जानकारी हरिद्वार, 20 मई। शुक्रवार हरिद्वार आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह मदनदास देवी से मिलकर स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य लाभ के लिए पंचकर्म व अन्य थैरेपी के लिए हरिद्वार आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह एवं अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री मदनदास से देवी देव संस्कृति विश्वविद्यालय के गेस्ट में भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनकी दीघार्यू की कामना की। साथ ही चिकित्सकों से परामर्श कर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक आदेश चैहान, अभाविप के प्रांत सह कोषाध्यक्ष डा.नवीन पंत, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के डा.नंदन पांडे, मनोज मंत्री, आशुतोष शर्मा, मनोज जखमोला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Williams Technologies | Newsphere by AF themes.