October 3, 2023

Haridwar Lokmat

All News In Seconds

जघन्य हत्या के दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए-विमला ढौंडियाल

1 min read

जघन्य हत्या के दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए-विमला ढौंडियाल हरिद्वार, 26 सितम्बर। भाजपा बहादराबाद महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष विमला ढौंडियाल ने अपने निज आवास पर अंकित भंडारी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही अंकिता व उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। विमला ढौंडियालने कहा कि अंकिता भंडारी की जघन्य हत्या के दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर रोकथाम के लिए सरकार कड़े कदम उठाए। अंकिता हत्यांकांड के दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट मे मुकद्मा चलाकर जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। जिससे अपराधियों में कानून का भय उत्पन्न हो और महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Williams Technologies | Newsphere by AF themes.