ग्राहकों को शराब पिलाने पर रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार
![](https://haridwarlokmat.in/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240523-WA0020-1-1024x768.jpg)
![](https://haridwarlokmat.in/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240409-WA0005-5.jpg)
पंडित दिव्यांश शर्मा स्वतन्त्र पत्रकार हरिद्वार, 23 मई। होटल, ढाबों में शराब पिलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। बुधवार की देर शाम कोतवाली पुलिस ने ट्रक यूनियन रोड़ पर स्थित होटल ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक रेस्टोरेंट में शराब पीकर हंगाम कर रहे चार लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने तलाशी ली तो मौके से देशी शराब के कुछ खाली व कुछ भरे हुए पव्वे और डिस्पोजल गिलास बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी रेस्टारेंट संचालक रेस्टोरेंट संचालक शावेज पुत्र साजिद अली निवासी रूड़की के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल महावीर व अंकित कवि शामिल रहे।
![](https://haridwarlokmat.in/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240523-WA0020-1024x768.jpg)
![](https://haridwarlokmat.in/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240409-WA0007-3.jpg)
![](https://haridwarlokmat.in/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240523-WA0016-2.jpg)
![](https://haridwarlokmat.in/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20230129-WA0008-1.jpg)
![](https://haridwarlokmat.in/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240409-WA0005-6.jpg)