हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनायी गयी ईद
1 min read![](https://haridwarlokmat.in/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240412-WA0011-1024x708.jpg)
![](https://haridwarlokmat.in/wp-content/uploads/2023/11/cropped-FB_IMG_1693160451644.jpg)
पंडित दिव्यांश शर्मा स्वतन्त्र पत्रकार हरिद्वार, 12 अप्रैल। ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर और देहात में ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क की खुशहाली और अमन चैन की दुआएं मांगी।ईद को लेकर लोगों में खास उत्साह रहा। सवेरे सबसे पहले ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा की गयी। नमाज अदा करने के बाद देश की खुशहाली, एकता, भाईचारे और तरक्की की दुआएं की गयी। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। ईद के अवसर पर घरों में मीठी सेवईयां और कई तरह के पकवानों से मेहमानों का स्वागत किया गया। ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की और से सुरक्षा और साफ सफाई के विशेष इंतजाम किए गए थे।ज्वालापुर स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के लिए सुबह से भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी। ईदगाह में मौलाना वाहिद नमाज अदा करायी। ईद की नमाज अदा कराते हुए मौलाना वहीद ने कहा कि ईद खुशियों का पैगाम देता है। प्यार मोहब्बत के जज्बात आपस में होने चाहिए। नफरत समाप्त कर मुल्क के निजाम को बेहतर बनाएं। सुख, शांति व अमनो चैन से ही देश मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने देश दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। मुल्क की तरक्की में सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए। मौलाना आरिफ ने कहा कि त्योहार मनाते हुए आपसी भाईचारे का संदेश दें। मुल्क में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहार तहजीब एवं परंपराओं के संवाहक हैं। हिंदू मुस्लिम बढ़-चढ़कर एक दूसरे के त्योहारों में अपनी हिस्सेदारी निभाते हैं। विभिन्न धर्म समुदायों के बीच आपसी प्यार मोहब्बत ही भारत की पहचान है। ईद उल फितर का पर्व अमन, खुशी, इंसाफ, बराबरी और भाईचारे का पैगाम लेकर आता है। सब मिलकर देश में अमन ओ अमान, इंसाफ, भाईचारे और गंगा जमुना तहजीब को बरकरार रखने में एक दूसरे का सहयोग करें।ईदगाह कमेटी के सदर इरफान अंसारी, सचिव हाजी नईम कुरैशी ने सभी को ईद पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय परंपरांओं मे पर्वो का विशेष महत्व है। खुशीयों के साथ ईद पर्व को मनाएं। गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दें। राष्ट्र की एकता अखण्डता बनाए रखने में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। हाजी छम्मा ठेकेठार, हाजी रफी खान, एडवोकेट फुरकान अली, छम्मन पीरजी, युनुस मंसूरी, सद्दीक गाड़ा, सरफराज गौड़, जमशेद खान, जमील गौड़, मुकर्रम अली, अफजल ख्वाजा, मुस्तफा ख्वाजा, हाजी शहाबुद्ीन अंसारी, शाहनवाज सलमानी, जाफिर अंसारी, मनव्वर कुरैशी, अरबाज अली, इसरार सलमानी, जमीन गौड़ आदि ने भी सभी ने ईद की शुभकामनाएं दी।वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा.संजय पालीवाल, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, वरूण बालियान, प्रदीप चैधरी, अंकित चैहान, यशवंत सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, दिनेश पंुडीर, शुभग अग्रवाल, संजय शर्मा नौमान अंसारी, आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईद की नमाज अदा कर लौट रहे नमाजियों को ईद की बधाई दी।
![](https://haridwarlokmat.in/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240411-WA0011-768x1024.jpg)
![](https://haridwarlokmat.in/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240412-WA0009-1024x683.jpg)
![](https://haridwarlokmat.in/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240412-WA0008-1024x683.jpg)
![](https://haridwarlokmat.in/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240409-WA0007-1.jpg)
![](https://haridwarlokmat.in/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240409-WA0006-1.jpg)
![](https://haridwarlokmat.in/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20230129-WA0010-3.jpg)
![](https://haridwarlokmat.in/wp-content/uploads/2023/11/cropped-FB_IMG_1693160451644.jpg)